🔊
गंगोलीहाट सुरक्षित सीट पर तेज हुई सियासत: एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने दिल्ली में पेश की मजबूत दावेदारी।
गंगोलीहाट। आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही गंगोलीहाट सुरक्षित सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। क्षेत्र में युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरे के रूप में उभर रहे एडवोकेट सुरेंद्र कुमार ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा तथा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं जनभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार, इस उच्च स्तरीय मुलाकात में सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।
क्षेत्र में युवाओं के दिलों पर राज करने वाले नेता के रूप में पहचाने जाने वाले सुरेंद्र कुमार की इस सक्रियता ने उन्हें चुनावी दौड़ में मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है।
इस मुलाकात के बाद गंगोलीहाट के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और आगामी चुनावों को लेकर समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: