• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट के कुंजनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न। (Champawat News)

Posted by admin
2026-03-21 17:44:59
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट के कुंजनपुर में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न।


गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। ग्राम कुंजनपुर स्थित इष्टदेव श्री श्री1008 हंसाई सिद्ध बाबा जी के मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस की शुरुआत आज भगवान श्रीहरि, माँ भगवती एवं श्री हनुमान जी के भजनों के साथ भक्तिमय वातावरण में हुई। पूरे दिन मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कथा के दौरान व्यास जी द्वारा भक्तजनों को पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से ज्ञान दिया गया। इसमें श्री सुखदेव जी महाराज द्वारा राजा परीक्षित को भागवत कथा का श्रवण, ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, भगवान भोलेनाथ की महिमा, कपिल मुनि और देवहूति संवाद जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। श्रद्धालु इन दिव्य कथाओं को सुनकर भाव-विभोर हो उठे।
इस पुण्य आयोजन का संचालन श्री भगवती प्रसाद उप्रेती एवं उनके परिवारजनों द्वारा किया जा रहा है, जो अपने पूर्वज स्वर्गीय श्री कैलाश चंद्र उप्रेती एवं स्वर्गीय श्री गंगादत्त उप्रेती की स्मृति में यह धार्मिक अनुष्ठान करा रहे हैं।
कथा वाचन का दायित्व श्री पारस उप्रेती जी निभा रहे हैं, जो अपने पिता श्री भगवती प्रसाद उप्रेती, माता श्रीमती मंजू उप्रेती एवं दादी श्रीमती गोविंदी उप्रेती की प्रेरणा और श्रीहरि के आशीर्वाद से व्यास पीठ पर विराजमान हैं।
दिनभर चले प्रवचनों के उपरांत भगवान श्रीहरि, माँ भगवती, श्री हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं की भव्य आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ तृतीय दिवस की कथा का समापन हुआ।
भक्ति, श्रद्धा और संस्कारों से सराबोर यह आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in