🔊
गंगोलीहाट में व्यापार मंडल की बैठक, नए पदाधिकारियों का मनोनयन।
गंगोलीहाट। व्यापार मंडल गंगोलीहाट की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश खाती ने की, जबकि संचालन संरक्षक किशन चंद्र पाठक द्वारा किया गया। बैठक में बताया गया कि उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के इस्तीफे के बाद से दोनों पद रिक्त चल रहे थे, जिससे संगठन के कार्यों पर प्रभाव पड़ रहा था।
संगठन के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए और अंततः सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके तहत हंसा दत्त पाठक (सुपुत्र स्व. हरीश चंद्र पाठक) को उपाध्यक्ष तथा सुरेश चंद्र उप्रेती (सुपुत्र स्व. धर्मानंद उप्रेती) को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अध्यक्ष हितेश खाती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।