• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

पेयजल संकट: 6 साल पहले बिछी पाइपलाइन, पर आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे सेलाकोटी के ग्रामीण। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-08 17:20:00
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पेयजल संकट: 6 साल पहले बिछी पाइपलाइन, पर आज भी बूंद-बूंद पानी को तरस रहे सेलाकोटी के ग्रामीण।


गंगोलीहाट। विकास खंड गंगोलीहाट के अंतर्गत ग्राम सभा कंतोला के ग्राम सेलाकोटी पव्वाधार क्षेत्र में पीने के पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। आलम यह है कि गाँव में करीब 6 साल पहले पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई थी, लेकिन आज तक ग्रामीणों के घरों के नलों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। विभाग और प्रशासन की इस घोर लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

2 किलोमीटर दूर से पानी लाने की मजबूरी, बारिश पर निर्भरता

ग्रामीणों ने बताया कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए उन्हें रोजाना 2 किलोमीटर दूर पैदल सफर तय करना पड़ता है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि ग्रामीण छत और बरसात के पानी को बर्तनों व टैंकों में जमा कर उसे पीने को मजबूर हैं।

चिंता का विषय यह भी है कि अब बदलते मौसम चक्र के कारण पहले की तरह नियमित बरसात भी नहीं हो रही है, जिससे इस गर्मी के मौसम में ग्रामीणों की दिक्कतें कई गुना बढ़ गई हैं। गाँव में पानी की अत्यधिक कमी के कारण हर वर्ग निराश और परेशान है।

पानी नहीं, तो वोट नहीं- ग्रामीणों का अल्टीमेटम

स्थानीय जनता का कहना है कि जब सरकार और प्रशासन उन्हें पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं, तो उनका दर्द और गुस्सा आना स्वाभाविक है। पेयजल किल्लत से बेहाल ग्रामीणों ने अब कड़ा रुख अख्तियार करते हुए नारा दिया है- अब पानी नहीं, तो वोट नहीं। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आगामी चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

गाँव की इस गंभीर और लंबे समय से उपेक्षित समस्या को गंगोलीहाट के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह परगाई और उनके सहयोगी अजय बोराने प्रमुखता से उठाया है। दोनों कार्यकर्ताओं ने सेलाकोटी गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और इसे शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि पानी हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। 6 साल पहले लाइन बिछने के बाद भी पानी न मिलना विभागीय कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े करता है। उन्होंने जल संस्थान और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल इस बंद पड़ी पेयजल योजना को सुचारू कर ग्रामीणों को राहत दी जाए, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in