• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

फिटनेस समाप्त वाहन में बैठे थे स्कूली बच्चे, परिवहन विभाग ने वाहन सीज कर लगाया ₹19 हजार का जुर्माना। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-11 09:49:11
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

फिटनेस समाप्त वाहन में बैठे थे स्कूली बच्चे, परिवहन विभाग ने वाहन सीज कर लगाया ₹19 हजार का जुर्माना।


पिथौरागढ़, 11 जून 2026

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग पिथौरागढ़ द्वारा चलाए जा रहे सघन प्रवर्तन अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त होने के बावजूद संचालित किए जा रहे एक स्कूल वाहन को सीज कर दिया गया। वाहन स्वामी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल ₹19,000 का जुर्माना भी आरोपित किया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन पिथौरागढ़ श्री शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी क्रम में जांच के दौरान एक विद्यालय से संबंधित वाहन में स्कूली बच्चों का परिवहन किया जाता पाया गया। वाहन के दस्तावेजों की जांच करने पर उसका फिटनेस प्रमाणपत्र समाप्त पाया गया, जबकि वाहन में बच्चे सवार थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत कुल ₹19,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया कि भविष्य में केवल पूर्ण रूप से वैध अभिलेखों वाले वाहनों का ही उपयोग छात्रों के परिवहन के लिए किया जाए।

एआरटीओ प्रवर्तन श्री शिवांश कांडपाल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन स्वामियों का यह दायित्व है कि वे यह सुनिश्चित करें कि स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समय-समय पर नवीनीकृत रहें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन किया जाए।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजने वाले वाहनों की वैधता एवं सुरक्षा मानकों के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान तथा सुरक्षा ऑडिट गतिमान है और आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in