• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में ₹100 करोड़ की पेयजल योजनाओं पर गहराया विवाद, Pre-PIL नोटिस का 40 दिन बाद भी जवाब नहीं। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-19 21:10:56
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में ₹100 करोड़ की पेयजल योजनाओं पर गहराया विवाद, Pre-PIL नोटिस का 40 दिन बाद भी जवाब नहीं।


गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रही चार बहुकरोड़ पम्पिंग पेयजल योजनाओं की जमीनी हकीकत और कार्यों में अत्यधिक देरी को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक और कानूनी सरगर्मी बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता डी एस सुगड़ा द्वारा बीते 12 मई 2026 को उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम सहित संबंधित उच्चाधिकारियों को भेजे गए Pre-PIL (जनहित याचिका से पूर्व) लीगल नोटिस का 40 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई अंतिम और बिंदुवार जवाब नहीं दिया गया है।

इस कानूनी नोटिस के माध्यम से क्षेत्र की चार प्रमुख पेयजल योजनाओं-बेलपट्टी पम्पिंग योजना (₹44.56 करोड़), ग्वासीकोट पम्पिंग योजना (₹8.10 करोड़), पोखरी-भेरंग पम्पिंग योजना (₹19.84 करोड़) और वासुकीनाग पम्पिंग योजना (₹25.74 करोड़)-की वर्तमान कार्य प्रगति, गुणवत्ता परीक्षण, वित्तीय स्थिति और अधिकारियों की जवाबदेही पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि 21 मई 2026 को विभागीय स्तर पर मामले को आगे बढ़ाते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन धरातल पर अब तक कोई तथ्यात्मक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

सूचना के अधिकार (आरटीआई) से प्राप्त दस्तावेजों के हवाले से सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में धन आवंटन में देरी और निर्माण कार्यों में पाई गई गंभीर कमियों के कारण संबंधित ठेकेदारों पर ₹50 लाख से अधिक की पेनल्टी भी लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद विभाग द्वारा इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे रखना और स्थिति स्पष्ट न करना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

पूर्व में विभाग ने आरटीआई के जवाब में लिखित आश्वासन दिया था कि अक्टूबर 2025 तक इन योजनाओं से जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी, जबकि ग्वासीकोट पम्पिंग योजना के पूरे होने की अंतिम तिथि जुलाई 2024 तय थी। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के लंबे समय बाद भी योजनाएं पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो सकी हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर किन आधारों पर ठेकेदारों को बार-बार कार्य जारी रखने की छूट दी जा रही है और इस भारी लेटलतीफी के लिए विभाग में कौन उत्तरदायी है।

अभिलेखों और धरातलीय स्थिति में साफ अंतर दिखने के बाद अब मामले को अदालत में ले जाने की तैयारी तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता डी एस सुगड़ा का कहना है कि Pre-PIL नोटिस भेजने का मुख्य उद्देश्य न्यायालय की शरण में जाने से पहले विभाग को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का एक मौका देना था। यदि विभाग द्वारा जल्द ही इस विषय पर कोई आधिकारिक, तथ्यात्मक और संतोषजनक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया जाता है, तो उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की जाएगी।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in