• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

आईटीबीपी से जुड़कर महिला समूहों ने कमाया ₹2.25 लाख से अधिक का कारोबार, सीमांत क्षेत्र की महिलाओं ने रचा नया कीर्तिमान, एक ही दिन में आईटीबीपी को ₹2.25 लाख से अधिक की पोल्ट्री एवं बकरी आपूर्ति। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-20 20:52:04
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आईटीबीपी से जुड़कर महिला समूहों ने कमाया ₹2.25 लाख से अधिक का कारोबार, सीमांत क्षेत्र की महिलाओं ने रचा नया कीर्तिमान, एक ही दिन में आईटीबीपी को ₹2.25 लाख से अधिक की पोल्ट्री एवं बकरी आपूर्ति।


पिथौरागढ़, 20 जून 2026।

ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों और सीएलएफ को संस्थागत बाजारों से जोड़ने के प्रयास लगातार सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 20 जून 2026 को विकासखंड मूनाकोट की महिला उद्यमियों एवं पशुपालकों ने 14वीं वाहिनी मुख्यालय, आईटीबीपी जाजरदेवल, पिथौरागढ़ को जीवित मुर्गियों एवं बकरा/बकरी की आपूर्ति कर ₹2.25 लाख से अधिक का व्यवसाय अर्जित किया।

विकासखंड मूनाकोट के देवतपुर स्थित महिला उत्थान स्वयं सहायता समूह की सदस्य श्रीमती मंजू देवी ने जय माता दी सीएलएफ, लेलू के माध्यम से 520 किलोग्राम जीवित मुर्गियों की आपूर्ति की। ₹125 प्रति किलोग्राम की दर से हुई इस आपूर्ति से ₹65,000 का व्यवसाय प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि दर्शाती है कि ग्रामीण महिला उद्यमी अब स्थानीय बाजारों तक सीमित न रहकर संस्थागत बाजारों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

इसी दिन मां भगवती सीएलएफ एवं संघर्ष सीएलएफ द्वारा संयुक्त रूप से 495 किलोग्राम जीवित बकरा/बकरी की आपूर्ति आईटीबीपी को की गई। ₹324 प्रति किलोग्राम की दर से हुई इस आपूर्ति से लगभग ₹1.60 लाख का व्यवसाय प्राप्त हुआ। इस आपूर्ति में चार अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों की 7 महिला पशुपालकों ने भागीदारी निभाई, जिससे उन्हें अपने पशुधन का उचित एवं लाभकारी मूल्य प्राप्त हुआ।

एक ही दिन में कुल 1,015 किलोग्राम जीवित मुर्गियों एवं बकरा/बकरी की आपूर्ति कर महिला समूहों ने यह सिद्ध कर दिया है कि संगठित प्रयास, संस्थागत बाजारों तक पहुंच और परियोजना का सहयोग ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। यह पहल न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार, पशुपालन आधारित उद्यमिता और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर ग्रामोत्थान परियोजना से आजीविका समन्वयक नीरज भंडारी एवं किरण ग्वाल उपस्थित रहे। साथ ही सीएलएफ स्टाफ से सौरव, दीपक, प्रिया, खीमराज, अनिल सिंह एवं गरिमा तथा मां भगवती सीएलएफ एवं संघर्ष सीएलएफ की अध्यक्षगण भी उपस्थित रहीं।
ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना द्वारा पशुपालन विभाग के सहयोग से महिला समूहों को संस्थागत बाजारों से जोड़ने की यह पहल सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बन रही है। आईटीबीपी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ाव ने महिलाओं को उत्पादों के लिए सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराया है, जिससे वे आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से अग्रसर हो रही हैं।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in