🔊
पाताल भुवनेश्वर में 27 जून से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 10 दिवसीय धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी
गंगोलीहाट। विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर धाम में 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक दस दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन वृद्ध भुवनेश्वर मंदिर प्रांगण में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन के मुख्य कथा वाचक व्यास राधाकृष्ण जोशी (महेश जोशी) होंगे, जो श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा से ओतप्रोत शिव महापुराण कथा का श्रवण कराएंगे।
धार्मिक आयोजन का शुभारंभ शनिवार, 27 जून को सुबह 8:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन 6 जुलाई को होगा, जबकि 7 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक श्री हरीश सिंह एवं श्री अरविन्द सिंह (पुत्र स्वर्गीय श्रीमती सरस्वती देवी एवं स्वर्गीय श्री इन्दर सिंह), ग्राम नानी शीतला, पाताल भुवनेश्वर निवासी हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार, इष्ट-मित्रों और बंधु-बांधवों सहित कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने तथा आयोजन में सहयोग देने की अपील की है।