• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर सख्त हुए डीएम, अब हर सप्ताह होगी समीक्षा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-30 22:07:11
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर सख्त हुए डीएम, अब हर सप्ताह होगी समीक्षा।


पिथौरागढ़, 30 जून। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में विभागवार वन भूमि हस्तांतरण, प्रतिपूरक वनीकरण (सीए लैंड) तथा अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति, प्रक्रियागत चुनौतियों और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित एवं विकास कार्यों से जुड़े सभी लंबित वन भूमि हस्तांतरण मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय बनाकर सभी आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं जल्द पूरी करें, ताकि प्रस्तावों के अनुमोदन में अनावश्यक देरी न हो।

डीएम ने अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की प्रत्येक सप्ताह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि इससे सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

प्रतिपूरक वनीकरण (सीए लैंड) के मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सीए भूमि की उपलब्धता, भूमि चयन, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, सीमांकन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वन विभाग, राजस्व विभाग और कार्यदायी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जिन मामलों में अतिरिक्त अभिलेख या सूचना आवश्यक है, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जीतेन्द्र वर्मा, उपप्रभागीय वनाधिकारी राज कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अन्य उपजिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in