• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज, चार बड़े आपदा परिदृश्यों पर हुई मॉक ड्रिल की समीक्षा (Champawat News)

Posted by admin
2026-06-30 22:08:05
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पिथौरागढ़ में आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज, चार बड़े आपदा परिदृश्यों पर हुई मॉक ड्रिल की समीक्षा


पिथौरागढ़, 30 जून। राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन मॉक एक्सरसाइज (टेबल टॉप एवं सीनारियो बेस्ड एक्सरसाइज) की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। जनपद पिथौरागढ़ में बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में पिथौरागढ़ के संवेदनशील क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए चार प्रमुख संभावित आपदा परिदृश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों एवं आपसी समन्वय की समीक्षा की गई।

इन चार आपदा परिदृश्यों पर हुई चर्चा

मुनस्यारी के धापा गांव में रॉक फॉल और शूटिंग स्टोन की घटना, जिसमें भारी बारिश के कारण बोल्डर गिरने से मकानों, वाहनों और गौशालाओं को नुकसान तथा लोगों के मलबे में फंसने की स्थिति।

तवाघाट के राँती पुल के पास बड़े भूस्खलन से धारचूला–तवाघाट मार्ग बंद होने, कैलाश मानसरोवर और आदि कैलाश यात्रा के तीर्थयात्रियों के फंसने तथा बिजली और संचार सेवाओं के बाधित होने की स्थिति।

बारम क्षेत्र में गोरीगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से टो इरोजन के कारण जौलजीबी–मदकोट सड़क के क्षतिग्रस्त होने, कृषि भूमि, पेयजल योजनाओं और घरों पर खतरे की स्थिति।

कैलाश मानसरोवर एवं आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और हिमस्खलन की संभावित स्थिति, जिसमें आईटीबीपी, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।


जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मॉक एक्सरसाइज को वास्तविक आपदा जैसी परिस्थितियों के अनुरूप गंभीरता से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने संसाधनों, उपकरणों और मानवबल को पूरी तरह तैयार रखें तथा निर्धारित एसओपी (Standard Operating Procedure) के अनुसार कार्य करते हुए आपसी समन्वय बनाए रखें।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं तथा मॉक एक्सरसाइज में सक्रिय सहभागिता निभाई जाए।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in