🔊
गंगोलीहाट में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, विजेता संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग।
गंगोलीहाट। सरस्वती शिशु मंदिर गंगोलीहाट द्वारा संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर राईआगर, बेरीनाग, बनकोट एवं गंगोलीहाट के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला क्षेपण, कबड्डी एवं खो-खो जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आगामी संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता, जो चंपावत में आयोजित होगी, में प्रतिभाग करेंगे। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि शंकर सिंह बोरा तथा विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह रावत ने प्रतीक चिन्ह एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गंगोलीहाट विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र सिंह भंडारी, राईआगर के प्रधानाचार्य कैलाश पंत, बेरीनाग के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र भट्ट, बनकोट के प्रधानाचार्य भूपेंद्र, कमला मौरा, होशियार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य चंद्र सिंह भंडारी ने किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: