• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 759 मरीजों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-13 18:46:48
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट में वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, पहले दिन 759 मरीजों ने उठाया निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।


गंगोलीहाट, 13 जुलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट में सोमवार से तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही दिन 759 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श और विभिन्न निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते रहे।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। फिजिशियन डॉ. दिनेश सिंह धर्मसत्तू ने सर्वाधिक 406 मरीजों की जांच की। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जयराज नबियाल ने 101 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या ने 25 मरीजों का दंत उपचार किया, जबकि नेत्र सर्जन डॉ. भूपेंद्र टोलिया ने नेत्र सहायक राजेंद्र राम के सहयोग से 88 मरीजों की आंखों की जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया।

शिविर के दौरान मरीजों को उपचार के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। 90 मरीजों के निशुल्क एक्स-रे किए गए। इसके अलावा 13 आयुष्मान कार्ड, 12 आभा आईडी तथा 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाकर लाभार्थियों को प्रदान किए गए, जिससे लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके।

शिविर के सफल संचालन में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक कमल जोशी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर कल्याण मेहता, आशा फेसीलिटेटरों सहित सीएचसी गंगोलीहाट के समस्त चिकित्सकीय, नर्सिंग एवं प्रशासनिक स्टाफ ने सक्रिय योगदान दिया। तीन दिवसीय यह स्वास्थ्य शिविर आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in