🔊
नैनीताल घूमने आई युवती को बहला-फुसलाकर पातालभुवनेश्वर ले गया चालक, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
गंगोलीहाट/पिथौरागढ़। हरियाणा से नैनीताल घूमने आई एक युवती को कथित तौर पर वाहन चालक विश्वास में लेकर पातालभुवनेश्वर घुमाने ले गया। आरोप है कि गुप्तडी क्षेत्र के पास सुनसान स्थान पर चालक ने युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।
युवती के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान लोगों को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तत्काल 112/100 पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
नोट: यह जानकारी प्रारंभिक घटनाक्रम पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और अंतिम तथ्य पुलिस जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होंगे।