• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

युद्धस्तर पर कार्य कर समयबद्ध निर्माण पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहींl जिलाधिकारी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-22 22:53:03
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

युद्धस्तर पर कार्य कर समयबद्ध निर्माण पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से कोई समझौता नहींl जिलाधिकारी।


पिथौरागढ़ 22 जुलाई 2026, (सू.वि.)


एनएमसी मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां पूर्ण कर इसी शैक्षणिक सत्र से संचालन सुनिश्चित करने पर जोर
जनपद पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का आज जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई ने विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षित स्तर पर न पाए जाने तथा विभिन्न स्थानों पर कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (CNDS) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में तत्काल गति लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज का संचालन इसी शैक्षणिक सत्र से प्रारंभ करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेष सभी निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब के लिए संबंधित एजेंसी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाओं, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर, चिकित्सा उपकरणों तथा अन्य निर्माणाधीन परिसरों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के संचालन हेतु आवश्यक सभी शैक्षणिक कक्ष, प्रयोगशालाएं, छात्रावास, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के निर्धारित मानकों के अनुरूप हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं।

प्रयोगशाला भवन में चल रहे फिनिशिंग कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आवश्यकता के अनुसार भवन की उपयोगिता एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संरचनात्मक सुधार एवं विस्तार की संभावनाओं का परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज परियोजना से जुड़े सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें तथा निर्माण कार्य, उपकरणों की स्थापना, मानव संसाधन, शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं अन्य सभी तैयारियों में प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक कार्य की नियमित समीक्षा एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से अनुमति प्राप्त करने हेतु आवश्यक सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर समयबद्ध रूप से आवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र का संचालन बिना किसी विलंब के प्रारंभ किया जा सके।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बेस चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने तथा चिकित्सा सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का समयबद्ध निर्माण एवं संचालन जनपद पिथौरागढ़ के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सिद्ध होगा। इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन होगा।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ0 जीवन सिंह चुफाल, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ0 ए.के. सिंह,संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि तथा मेडिकल कॉलेज परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in