🔊
स्थायी निवास प्रमाण-पत्र की मांग को प्रमुखता से उठाने पर क्षेत्र के युवाओं ने अधिवक्ता विजय चन्द्र का किया सम्मान एवं आभार व्यक्त
बेरीनाग/गंगोलीहाट।
बेरीनाग क्षेत्र के पात्र परिवारों के स्थायी निवास प्रमाण-पत्र की समस्या को तहसील दिवस में प्रभावी ढंग से उठाए जाने पर क्षेत्र के युवाओं ने अधिवक्ता विजय चन्द्र के प्रति आभार व्यक्त किया। युवाओं का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र के अनेक पात्र परिवार स्थायी निवास प्रमाण-पत्र के अभाव में विभिन्न सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्तियों, शिक्षा एवं अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे महत्वपूर्ण जनहित के विषय को प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखने के लिए अधिवक्ता विजय चन्द्र का विशेष योगदान रहा।
युवाओं ने कहा कि अधिवक्ता विजय चन्द्र सदैव क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जनता की आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके निरंतर प्रयासों से पात्र परिवारों को शीघ्र ही स्थायी निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त होंगे तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने एक स्वर में अधिवक्ता विजय चन्द्र का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके जनहितकारी प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
* मनीष रौतेला
* आयुष सैलोनी
* मनीष खांका
* सुमित चन्याल
* सुमित मिश्रा
* गौरव पाठक
* अंशु सैलोनी
* अंकित धानिक
* नरेंद्र बिष्ट
* आकाश पाथक
* रजत सिंह धौनी
* सायल बोरा
* अमित बफिला
* लकी बोरा
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: