• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट: सड़क निर्माण से 8 परिवारों पर मंडराया खतरा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-23 21:00:53
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट: सड़क निर्माण से 8 परिवारों पर मंडराया खतरा, सुरक्षा दीवार बनाने की मांग


गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के कुंजनपुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के चलते करीब आठ परिवारों के मकानों पर खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षा दीवार (पुश्ता) निर्माण कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड नंबर-7 में कुंजनपुर से महाविद्यालय गंगोलीहाट सड़क का निर्माण कार्य जारी है। सड़क के ऊपरी हिस्से में तीन परिवारों के मकान हैं, जबकि सड़क के निचले हिस्से में चार से पांच परिवार निवास करते हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ऊपरी हिस्से में स्थित मकानों के आंगन की सुरक्षा दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि लगातार बारिश के चलते ऊपरी हिस्से के मकान क्षतिग्रस्त होते हैं, तो उनके मलबे की चपेट में नीचे रहने वाले परिवार भी आ सकते हैं। इससे दोनों ओर के परिवारों की जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस समस्या से कार्यदायी संस्था और संबंधित विभाग को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित परिवारों सुरेश चंद्र उप्रेती, कौस्तुभानंद उप्रेती, हेमा उप्रेती, कमला उप्रेती सहित अन्य ग्रामीणों और स्थानीय सभासद ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर दैवीय आपदा मद से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि समय रहते किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in