• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

गंगोलीहाट की 1962 पशु चिकित्सा वाहन टीम को मिला नेशनल अवार्ड। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-24 21:10:44
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

गंगोलीहाट की 1962 पशु चिकित्सा वाहन टीम को मिला नेशनल अवार्ड।


पिथौरागढ़, 24 जुलाई। पशुपालन विभाग की महत्वाकांक्षी 1962 पशु चिकित्सा वाहन सेवा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली गंगोलीहाट टीम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। ई.एम.आर.आई. ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा हैदराबाद में आयोजित नेशनल अवार्ड सेरेमनी में टीम के डॉ. दीपक, पैरावेट सागर और चालक विक्रम को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। पूरे उत्तराखंड से इस सम्मान के लिए केवल गंगोलीहाट टीम का चयन किया गया।

यह सम्मान टीम द्वारा एक गंभीर रूप से बीमार गाय का समय पर उपचार कर उसकी जान बचाने के लिए दिया गया। टीम ने पशु चिकित्सा वाहन में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए सफल उपचार किया, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई।

1962 पशु चिकित्सा वाहन सेवा के राज्य प्रभारी आशीष नेगी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे टीम की मेहनत, निष्ठा और सेवाभाव का परिणाम बताते हुए सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पशुओं को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि पशुपालकों का 1962 सेवा पर विश्वास और मजबूत हो।

जिला प्रभारी मनमोहन ने भी टीम की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in