🔊
बेरीनाग में आज से जनहित का क्रमिक अनशन शुरू, तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन तेज
बेरीनाग (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज से शहीद चौक, बेरीनाग में क्रमिक अनशन शुरू हो गया है। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा है कि "जब तक समाधान नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।"
अनशन के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सरकार के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—
बेरीनाग महाविद्यालय रोड का शीघ्र निर्माण एवं सुधारीकरण।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेरीनाग को उपजिला अस्पताल (SDH) में उच्चीकृत किया जाए।
बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाए।
आंदोलनकारियों का कहना है कि ये तीनों मांगें लंबे समय से लंबित हैं और इनका सीधा संबंध क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के खेल भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।