• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

बेरीनाग में तीन जनहित की मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी, खजान चंद्र गुड्डू ने आंदोलन को दिया समर्थन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-07-31 16:18:29
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बेरीनाग में तीन जनहित की मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी, खजान चंद्र गुड्डू ने आंदोलन को दिया समर्थन।


बेरीनाग, 31 जुलाई 2026। शहीद चौक बेरीनाग में क्षेत्र की तीन प्रमुख जनहित की मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को कांग्रेस नेता खजान चंद्र गुड्डू ने समर्थन दिया। उन्होंने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी ली और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही।

इस दौरान खजान चंद्र गुड्डू ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर आंदोलनकारियों की मांगों पर शीघ्र, सकारात्मक एवं समयबद्ध कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में बेरीनाग महाविद्यालय रोड का शीघ्र निर्माण एवं सुधारीकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बेरीनाग को उपजिला अस्पताल (SDH) में उच्चीकृत करना तथा बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान को आधुनिक मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करना शामिल है।

खजान चंद्र गुड्डू ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन विशेष का नहीं, बल्कि बेरीनाग के विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा जनहित का आंदोलन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं होती है तो जनता के सहयोग से आंदोलन को और व्यापक एवं मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और बेरीनाग के विकास के लिए वह सदैव जनता के साथ खड़े रहेंगे।

इस दौरान बेरीनाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज सानी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाठक, कनालीछीना–डीडीहाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल दीप सिंह सहित कांग्रेस के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in