• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

कण्डारीछीना में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक, 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-04 20:54:56
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

कण्डारीछीना में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक, 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर


गंगोलीहाट। 45 गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड गंगोलीहाट की न्याय पंचायत खिरमाण्डे रिठायत के बूथ कण्डारीछीना में सोमवार, 3 अगस्त को कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष हरीश भण्डारी (महिपाल) ने की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्की बिष्ट सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, युवा एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक में प्रत्येक घर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने, सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कांग्रेस नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी गंगोलीहाट नारायण सिंह बोहरा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू बोरा, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव पूरन राम, पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व प्रधान हेम कुमार और प्रकाश नेगी सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि, सिंचाई और पलायन जैसी क्षेत्रीय समस्याओं को भी उठाया। वक्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक जनसंपर्क और संवाद को मजबूत किया जाएगा।
बैठक के दौरान दुगईआगर के ग्राम प्रधान बसंत कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इसके बाद कण्डारीछीना स्थित कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनने, कार्यकर्ताओं के समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुरेश सिंह भण्डारी, किशन राम, फते राम, आनंद भण्डारी, धन सिंह भण्डारी, बसंत राम, दान सिंह बोहरा, जोगा राम, ठाकुर सिंह, किड़ा राम, गोविंद राम, प्रदीप सिंह बोहरा, गोपाल सिंह, संजय सिंह, विनय जोशी, उमेद सेलाकोटी, गोपाल सेलाकोटी, धरम सिंह भण्डारी, योगी जोशी, दीपक बिष्ट, राम सिंह भण्डारी, पवन जोशी, दानी राम, महिपाल सिंह भण्डारी, ग्राम प्रधान ज्वाल सुंदर भण्डारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिठायत सुंदर सिंह सेलाकोटी तथा हरीश भण्डारी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान के तहत किया गया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in