• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल पहुंचा चौकोड़ी, टीका-पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-04 20:59:49
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल पहुंचा चौकोड़ी, टीका-पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत।


चौकोड़ी/पिथौरागढ़। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचा। यात्रियों के चौकोड़ी पहुंचने पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में नन्हे-मुन्ने बच्चों, मातृशक्ति एवं स्टाफ कर्मियों ने यात्रियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया।

यात्रियों का टीका लगाकर, पुष्प वर्षा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। पर्यटक आवास गृह पहुंचने के बाद यात्रियों को यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर खींची गई उनकी तस्वीरें टीवी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई गईं। अपने यात्रा के यादगार पलों को देखकर यात्री काफी भावुक और प्रसन्न नजर आए।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि मातृशक्ति ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर कैलाश यात्रियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

यात्रा दल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के पूजन व्यवस्थापक सहित विभिन्न राज्यों के कुल 48 यात्री शामिल हैं, जो कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले हैं। यात्रा दल पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट एवं जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना होगा।

यात्रियों ने यात्रा के दौरान विदेश मंत्रालय, कुमाऊं मंडल विकास निगम तथा आईटीबीपी की ओर से उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने यात्रा को सुगम और यादगार बनाने के लिए संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया।

यात्रियों के स्वागत कार्यक्रम में प्रबंधक दीपक पंत, दीप पपने, रविंद्र अधिकारी, लाल सिंह, कपूर सिंह, धन सिंह, दीप पंत प्रकाश, हेमंत कुमार एवं विमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं मातृशक्ति की ओर से रेखा मेहरा, उमा खाती, उमा पंत, लक्ष्मी बृजवाल, बबीता मेहरा सहित अन्य महिलाओं ने स्वागत कार्यक्रम में सहभागिता की।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in