🔊
भारी बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों की आस्था, फूलडोल मेले में उमड़ा जनसैलाब।
चम्पावत। भारी बारिश के बावजूद रविवार को चम्पावत में आयोजित फूलडोल मेले में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना। मौसम खराब होने के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के भव्य डोला यात्रा में शामिल हुए।
नागनाथ मंदिर से शुरू हुई फूलडोल यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालेश्वर मंदिर तक पहुंची। डोला यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
भारी बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में डोला यात्रा के साथ चलते नजर आए। पूरे मार्ग में धार्मिक जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
बारिश ने जहां आम जनजीवन प्रभावित किया, वहीं भक्तों की आस्था के आगे मौसम भी बेअसर नजर आया। फूलडोल मेले में उमड़ी भीड़ ने चम्पावत की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: