🔊
भारी बारिश के बीच सड़कों पर जेसीबी तैनात, मार्ग खोलने का काम जारी
चंपावत, 07 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच आवागमन को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बारिश के कारण विभिन्न मोटर मार्गों पर आए मलबे, पत्थरों और बोल्डरों को हटाने का कार्य लगातार जारी है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई की टीमें संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रही हैं। जेसीबी मशीनों को तैनात कर बंद और बाधित मार्गों को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन का लक्ष्य कम से कम रिस्पांस टाइम में बाधित सड़कों को खोलकर यातायात बहाल करना है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
डीएम ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और अनावश्यक आवागमन से बचें। नदी-नालों के समीप, तटीय क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आपदा बचाव एवं राहत इकाइयों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने तथा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
आपात स्थिति में संपर्क करें
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चंपावत
लैंडलाइन: 05965-230819, 05965-230703
मोबाइल: 7895318895, 7579060090, 9528135726
टोल फ्री: 1077
ई-मेल: deoccpt@gmail.com
मार्ग अवरुद्ध होने, आपदा या किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन, पुलिस अथवा आपदा प्रबंधन केंद्र को दें।