• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

विशेष न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के लिए अभियोजकों के कार्यों का विभाजन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-07 19:37:11
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

विशेष न्यायालयों में प्रभावी पैरवी के लिए अभियोजकों के कार्यों का विभाजन।


दीपा रानी को विशेष लोक अभियोजक की जिम्मेदारी, पॉक्सो, एससी/एसटी, भ्रष्टाचार और एनडीपीएस मामलों की करेंगी पैरवी

चम्पावत, 07 सितम्बर 2026। जनपद चम्पावत में विशेष न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अभियोजकों के कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया है। इसके साथ ही 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुकी लोक अभियोजक दीपा रानी को विशेष लोक अभियोजक नामित किया गया है।

उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-3 द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य पॉक्सो, एससी/एसटी, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम जैसे गंभीर एवं विशेष मामलों में सरकारी पक्ष की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना है। साथ ही किसी अभियोजक के अवकाश या जनपद से बाहर रहने की स्थिति में भी न्यायालयी कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए लिंक अभियोजकों की व्यवस्था की गई है।

आदेश के अनुसार जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विद्याधर जोशी भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत सत्र परीक्षण वादों की पैरवी करेंगे। इसके अतिरिक्त थाना टनकपुर और थाना बनबसा से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के मामलों की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।

लोक अभियोजक/विशेष लोक अभियोजक दीपा रानी पॉक्सो, एससी/एसटी अधिनियम, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम एवं अन्य विशेष न्यायालयों से संबंधित मामलों की पैरवी करेंगी। इसके साथ ही कोतवाली चम्पावत और थाना लोहाघाट के एनडीपीएस मामलों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

वहीं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी)/विशेष लोक पॉक्सो अभियोजक कुन्दन सिंह भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत सत्र परीक्षण वादों के साथ थाना पाटी, कोतवाली पंचेश्वर, थाना रीठा और थाना तामली से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के मामलों की पैरवी करेंगे।

लिंक अभियोजकों की भी व्यवस्था

अभियोजन कार्य में निरंतरता बनाए रखने के लिए लिंक अभियोजकों की व्यवस्था की गई है। विद्याधर जोशी और कुन्दन सिंह एक-दूसरे के लिंक अभियोजक होंगे, जबकि दीपा रानी के लिंक अभियोजक कुन्दन सिंह होंगे। किसी अभियोजक के अवकाश पर रहने अथवा जनपद से बाहर होने की स्थिति में लिंक अभियोजक संबंधित मामलों में सरकारी पक्ष की पैरवी करेंगे।

जिलाधिकारी के इस आदेश से विशेष और गंभीर मामलों में अभियोजन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। जिम्मेदारियां स्पष्ट होने से मामलों की नियमित सुनवाई, आवश्यक तथ्यों और साक्ष्यों को समय पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने तथा अभियोजन कार्य में निरंतरता बनाए रखने में सुविधा होगी।

विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से जुड़े मामलों सहित अन्य गंभीर प्रकरणों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने की दिशा में यह व्यवस्था महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in