• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

सामाजिक सौहार्द धरने में गरजी भाजपा, कांग्रेस पर जमकर बरसे एससी मोर्चा के नेता। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-07 19:44:34
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

सामाजिक सौहार्द धरने में गरजी भाजपा, कांग्रेस पर जमकर बरसे एससी मोर्चा के नेता।


बारिश के बीच स्टेशन बाजार में जुटी भीड़, एससी मोर्चे ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन
अंबेडकर से लेकर हल्द्वानी प्रकरण तक, कांग्रेस पर लगाए कई गंभीर आरोप।

चम्पावत। बारिश के बावजूद चम्पावत के स्टेशन बाजार में सोमवार को आयोजित सामाजिक सौहार्द धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति समाज के लोग जुटे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति समाज का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समाज के हित में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

मोर्चे के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता और कुमाऊं सह संयोजक एवं छात्र नेता गोविंद प्रसाद के संचालन में आयोजित सभा में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्पण कुमार मुख्य वक्ता रहे। दर्पण कुमार ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिभा और राजनीतिक क्षमता को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में डॉ. अंबेडकर को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उन्होंने सवाल उठाया कि डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न मरणोपरांत क्यों मिला। हल्द्वानी से पहुंचे अजय राठौर ने भी कांग्रेस पर अनुसूचित जाति समाज को सनातन से अलग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने हल्द्वानी के एक प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि सामान्य सफाई व्यवस्था को राजनीतिक रंग देकर समाज में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाल्मीकि समाज के प्रति सम्मान प्रदर्शित किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन समाज में भेदभाव की बात करना उचित नहीं है।
वहीं भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक विजय कुमार और ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य ने भी कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि समाज में विभाजन की राजनीति के बजाय सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है।
दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। राकेश कोहली ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली, मुकेश महराना, मनोज कालाकोटी, जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, चम्पावत नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, लोहाघाट नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे और निर्मल मेहरा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का संबोधन रहा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुका है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से समाज को मिल रहे लाभ का उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर भी तीखे सवाल उठाए। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समाज के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाते हुए कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक होकर अपने अधिकारों और भविष्य के लिए स्वयं निर्णय लेना चाहिए। बारिश के बीच स्टेशन बाजार में उमड़ी भीड़ को भाजपा एससी मोर्चे ने अपना शक्ति प्रदर्शन बताया। कार्यक्रम के जरिए भाजपा ने जहां सामाजिक सौहार्द और समरसता का संदेश देने की बात कही, वहीं कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले कर आगामी चुनावी माहौल की तस्वीर भी साफ कर दी।

फोटो— सामाजिक सौहार्द धरना-प्रदर्शन में शक्ति प्रदर्शन करते भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के कार्यकर्ता।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in