• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-07 19:45:38
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ।


रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को मिलेगा मुफ्त इलाज का सुरक्षा कवच, 30 सितंबर तक पोर्टल पर डेटा अपडेट करना अनिवार्य।


चम्पावत। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब योजना के तहत पंजीकृत रेहड़ी-पटरी और स्ट्रीट वेंडर्स को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और राज्य स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के तहत पीएम स्वनिधि योजना के सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पीएम स्वनिधि पोर्टल पर आयुष्मान कार्ड मैपिंग मॉड्यूल भी सक्रिय कर दिया गया है।
नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित लोक कल्याण मेले के दौरान पीएम स्वनिधि से जुड़े सभी स्ट्रीट वेंडर्स के आयुष्मान कवरेज का डेटा यूनिफाइड वेब पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। जिन पथ विक्रेताओं के पास पहले से आयुष्मान कार्ड या राज्य स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध है, उनके कार्ड की संख्या पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। वहीं जिन लाभार्थियों के पास कार्ड नहीं है, उनके मामले में पोर्टल पर 'नहीं' विकल्प चुनकर कार्ड नहीं होने का स्पष्ट कारण भी दर्ज करना होगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम स्वनिधि योजना के ऐसे सभी लाभार्थियों को प्राथमिकता से चिन्हित किया जाए, जो अभी तक आयुष्मान भारत या राज्य स्वास्थ्य योजना के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच उपलब्ध कराया जाए और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।
इस पहल से चम्पावत के रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों को बीमारी की स्थिति में इलाज के खर्च की चिंता से राहत मिलने की उम्मीद है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in