• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

यज्ञ-भंडारे के साथ पुराण कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-07 19:46:50
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

यज्ञ-भंडारे के साथ पुराण कथा का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।


ऋषेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, सुख-शांति और समृद्धि की कामना।

लोहाघाट। विश्व कल्याण, क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की रक्षा की कामना को लेकर नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में चल रही पुराण कथा का यज्ञ एवं विशाल भंडारे के साथ विधिवत समापन हो गया। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा।
कथावाचक पंडित बृजराज जोशी पार्थ सारथी ने कहा कि जहां सद्बुद्धि और सद्विचार होते हैं, वहीं ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार ऋषेश्वर महादेव मंदिर में कथा करने का अवसर मिला। क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और आस्था को देखकर कहा जा सकता है कि भगवान महादेव की कृपा सभी पर बनी हुई है।
समापन अवसर पर पंडित प्रकाश पुनेठा, पंडित प्रदीप पांडे एवं आचार्य श्री बगोली के पुरोहितत्व में विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान चंद्रशेखर बगोली रहे। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।
पुराण कथा के संयोजक एवं शिक्षाविद नाथूराम राय ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्वयंसेवकों का आभार जताया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयंसेवक रात से ही भंडारे की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे। इस अवसर पर लोहाघाट नगर के साथ ही रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डेंसली, कोलीढेक सहित आसपास के तमाम गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने ऋषेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।



फोटो : ऋषेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in