• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भारी बारिश के बीच चम्पावत प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- बेहद जरूरी हो तभी करें यात्रा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-07 19:49:24
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भारी बारिश के बीच चम्पावत प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- बेहद जरूरी हो तभी करें यात्रा।


नदी-नालों और लो-लाइंग एरिया से दूर रहने की अपील, बनबसा-टनकपुर की संवेदनशील बस्तियों पर विशेष नजर।

चम्पावत। जिले में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्थानीय नदी-नालों और गाड़-गदेरों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नेपाल क्षेत्र से आने वाली नदियां भी खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं। ऐसे में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि अति आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने नदियों, नालों और गाड़-गदेरों के किनारे जाने से बचने के साथ ही लो-लाइंग एरिया में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बनबसा और टनकपुर क्षेत्र की संवेदनशील बस्तियों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।
डीएम ने नागरिकों से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बारिश से प्रभावित जन सुविधाओं को जल्द बहाल करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। वर्षा के कारण जिले में बाधित हुई तीन सड़कों तथा एक स्थान पर बिजली की फीडर लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। संबंधित विभागों की टीमें मरम्मत एवं बहाली के कार्य में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल सूचना दें। जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत की हेल्पलाइन सेवा लगातार सक्रिय है। आपदा, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना के लिए नागरिक लैंडलाइन नंबर 05965-230819 एवं 05965-230703, मोबाइल/हेल्पलाइन नंबर 7895318895, 7579060090 और 9528135726 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा deoccpt@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in