• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती , >>> 84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान, बुखार की दवा तक नहीं, बाजार से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर मरीज, चर्म रोग, डायबिटीज, मूत्र विकार समेत कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-07 19:51:04
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवाओं का टोटा, मरीज परेशान, बुखार की दवा तक नहीं, बाजार से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर मरीज, चर्म रोग, डायबिटीज, मूत्र विकार समेत कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं।


चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मॉडल जिले की परिकल्पना के बीच चम्पावत में आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लक्ष्मी बाजार स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीज तो पहुंच रहे हैं, लेकिन कई जरूरी दवाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मरीजों का कहना है कि चिकित्सालय में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें कई बार बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं या फिर एलोपैथिक चिकित्सा की ओर रुख करना पड़ता है।
वर्तमान में क्षेत्र में वायरल फीवर के मामले सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं, लेकिन चिकित्सालय में बुखार से संबंधित जरूरी दवाओं की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोग, डायबिटीज, मूत्र विकार, वैरिकोज वेन्स, बच्चों की दवाएं, लिवर संबंधी दवाएं और पाचन से जुड़ी कई आयुर्वेदिक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है।
चिकित्सालय में आसवों में फिलहाल अभयारिष्ट की उपलब्धता बताई जा रही है, जबकि चूर्ण की सप्लाई अपेक्षाकृत अधिक होने की बात सामने आई है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दवाओं की सप्लाई मरीजों की वास्तविक जरूरत के हिसाब से हो रही है या फिर ऊपर से तय मात्रा में दवाएं भेजी जा रही हैं?
वहीं चिकित्सालय की युवा चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कनौजिया मरीजों को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक कर रही हैं। लेकिन दवाओं की सीमित उपलब्धता उनके सामने भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। मामले को लेकर आयुर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आरपी सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने माना कि दवाओं की उपलब्धता की प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो महीने के भीतर चिकित्सालय में सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि विभाग का यह आश्वासन कब तक धरातल पर उतरता है और मरीजों को जरूरी आयुर्वेदिक दवाएं कब तक उपलब्ध हो पाती हैं।


बॉक्स —


चिकित्सालय जाने का रास्ता भी बना मुसीबत।

चम्पावत। दवाओं की कमी के साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक पहुंचने का रास्ता भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मार्ग में काई जमने से रास्ता बेहद फिसलन भरा हो गया है। बताया जा रहा है कि कई मरीज यहां फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। बुजुर्ग और बीमार मरीजों के लिए यह रास्ता किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर तत्काल जूट की चटाई या फिसलन रोकने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि मरीज सुरक्षित तरीके से चिकित्सालय तक पहुंच सकें।

फोटो— आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीज का उपचार करतीं डॉ. सुमन कनौजिया।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in