🔊
वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर चंपावत में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन
चंपावत, 20 मार्च 2025 – वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2025 को जनपद चंपावत में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला मुख्यालय स्थित गौरल चौड़ मैदान में आयोजित होगा।
प्रभारी जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में सी.एस.एस, वी.एल.आई. के माध्यम से यूसीसी पंजीकरण कैंप भी लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को इस शिविर की आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
यह शिविर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और पंजीकरण संबंधी कार्यों को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।