🔊
कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की समीक्षा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
देहरादून, 20 मार्च 2025। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि परंपरागत खेती को विज्ञान और नवाचार के साथ जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी दिशा में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
प्रमुख निर्देश और योजनाएं:
✔ कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में नवाचार को प्राथमिकता दी जाए।
✔ क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देकर मिलेट, एरोमा, एप्पल मिशन और कीवी मिशन को तेजी से लागू किया जाए।
✔ पॉलीहाउस निर्माण में तेजी लाकर अधिक किसानों को जोड़ा जाए।
✔ सहकारिता विभाग किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचेन सिस्टम को मजबूत करे।
✔ आगामी पांच वर्षों में प्रदेश की सभी ग्राम सभाओं को पैक्स से जोड़ा जाए।
✔ सहकारी समितियों में व्यावसायिक गतिविधियों और विपणन के लिए सुदृढ़ व्यवस्थाएं की जाएं।
✔ किसानों की सुविधा के लिए ई-रूपी व्यवस्था अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में लागू की जाएगी, जिससे त्वरित, सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित होगा।
✔ आईटीबीपी और सेना के लिए स्थानीय ताजे कृषि उत्पादों की बिक्री व्यवस्था सुनिश्चित कर किसानों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
सगंध फसलों और उच्च मूल्य वाली खेती को बढ़ावा
✔ डेमस्क रोज, टिमरू, दालचीनी, लेमनग्रास और मिंट जैसी सगंध फसलों का उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
✔ उच्च मूल्य वाली सगंध फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादकता में इजाफा किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री एस.एन. पांडेय, श्री विनय शंकर पांडेय, श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव श्रीमती सोनिका, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपीपीजीजी श्री मनोज पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सरकार का लक्ष्य है कि खेती और सहकारिता को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि की जाए और प्रदेश को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जाए।