🔊
गंगोलीहाट: उद्यान विभाग ने 3-5 योजना के तहत काश्तकारों को बांटे निःशुल्क फलदार पौधे
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), 06 अगस्त 2025।
उद्यान विभाग गंगोलीहाट द्वारा आज ग्राम पंचायत जजूट एवं ग्राम पंचायत फुटसिल में "3-5 योजना" के अंतर्गत काश्तकारों को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 3 से 5 पौधे प्रदान किए गए।
फलदार पौधों का यह वितरण ग्राम जजूट, पीपलेत, खरिक, सुनौली, कानीखेत, फुटसिल और टकोली गांवों में किया गया। विभागीय टीम में प्रभारी उद्यान अधिकारी गौरव पंत, प्रभारी नर्सरी अर्चना जोशी, हरीश कोरंगा और शेखर चंद्र शामिल रहे, जिन्होंने वितरण प्रक्रिया का सफल संचालन किया।
वितरण विवरण:
ग्राम पंचायत जजूट में कुल 65 काश्तकारों को पौधे वितरित किए गए।
ग्राम पंचायत फुटसिल में 50 काश्तकारों को योजना का लाभ मिला।
उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह योजना राज्य सरकार की बागवानी को प्रोत्साहित करने की पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में फल उत्पादन को बढ़ावा देना और काश्तकारों की आमदनी में वृद्धि करना है।