🔊
गंगोलीहाट में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, जय काली इलेवन ने की शानदार जीत
गंगोलीहाट। गोलीहाट महाकाली स्पोर्ट्स क्लब द्वारा जीआईसी मैदान गंगोलीहाट में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने किया। उद्घाटन मैच जय काली इलेवन और महाकाली रावल इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें जय काली इलेवन ने 3-1 से जीत दर्ज की।
जय काली इलेवन के हेमू रावल ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए, जबकि महाकाली इलेवन की ओर से सानू रावल ने एकमात्र गोल दागा। मैच के रेफरी राहुल भंडारी तथा लाइनमैन हिमांशु रावल और सागर रावल थे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, भूपेश पंत, प्यारेलाल शाह, बबलू पांडे, घनश्याम शाह, मनोहर रावल सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक त्रिभुवन बिष्ट ने सुनाया।
महाकाली स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष गजेंद्र रावल और आयोजक मंडल के ऋषभ रावल, पप्पू रावल, दीपक रावल ने बताया कि टूर्नामेंट में 20 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को ₹21,000 और शील्ड, जबकि उपविजेता को ₹8,000 और शील्ड दी जाएगी। आज का अगला मैच सिमलकोट और रोमियो क्लब के बीच खेला जाएगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: