🔊
चंपावत पुलिस का वारंटी अभियुक्तों पर शिकंजा, लोहाघाट से एक गिरफ्तार
चंपावत। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद चंपावत में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त राजेश कुमार (पुत्र दीवान राम, निवासी ग्राम रायकोट महर, थाना लोहाघाट) के खिलाफ फौ0वा0संख्या 341/23, धारा 194(डी) एमवी एक्ट के तहत माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। लोहाघाट पुलिस ने कुशल सुरागरसी व पतारसी के आधार पर उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन जोशी
2. हेड कांस्टेबल संजय जोशी
3. हेड कांस्टेबल वजीर चंद्र
चंपावत पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे न्यायालय से जारी सभी वारंटों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी वारंटी या अपराधी की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।