🔊
थाना लोहाघाट पुलिस ने नशा तस्कर पर कसा शिकंजा, 2.44 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
चंपावत, 26 मार्च 2025 – ड्रग फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत चंपावत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोहाघाट पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक ओली पुत्र रमेश चंद्र ओली, निवासी मीना बाजार, लोहाघाट, उम्र 30 वर्ष को 2.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। यह गिरफ्तारी कालू सिंह मेहरा स्मारक के पास, लोहाघाट में हुई। पुलिस ने अभियुक्त के पास से स्मैक के साथ परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल (UK 03A 01983) भी जब्त कर लिया है।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही
इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह (थानाध्यक्ष लोहाघाट)
2. उ0नि0 कुंदन सिंह बोरा
3. अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन जोशी
4. हे0का0 संजय जोशी
5. हे0का0 वजीर चंद
6. का0 संजीव राज
पुलिस की सख्ती जारी
लोहाघाट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस गिरफ्तारी को नशा तस्करों के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी माना जा रहा है।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को इस बुराई से बचाया जा सके।