🔊
पिथौरागढ़ में बूथ सशक्तिकरण जिला कार्यशाला आयोजित, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन
आज जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में बूथ सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, जिला प्रभारी श्री निर्मल माहरा, सह प्रभारी श्री रवि रौतेला, विधायक गंगोलीहाट श्री फकीर राम टम्टा, विधायक डीडीहाट श्री विशन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक श्रीमती मीना गंगोला, पूर्व विधायक श्रीमती चन्द्रा पंत, केदार जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रसाद, प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में श्री विरेन्द्र वल्दिया, श्री विरेन्द्र शाह, नगर निगम मेयर श्रीमती कल्पना देवलाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री धन सिंह धामी, दर्जा राज्यमंत्री श्री गणेश भंडारी, बेरीनाग नगर मंडल अध्यक्ष श्री त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सूरज भंडारी, गणाई मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश पंत, गंगोलीहाट मंडल अध्यक्ष श्री संजेश मेहता, मंडल महामंत्री श्री गणेश उपाध्याय, पूर्व मंडल महामंत्री श्री विमलेश पंत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री मनोज मेहता एवं नगर बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री दिवाकर जोशी ने किया। कार्यशाला में बूथ सशक्तिकरण को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।