🔊
बीसाबजेड़ में दो दिवसीय सांतू-आंठू लोक महोत्सव संपन्न, छात्र संख्या बढ़ाने का लिया संकल्प
पिथौरागढ़: राजकीय इंटर कॉलेज बीसा बजेड़ में दो दिवसीय 'सांतू-आंठू' लोक महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार लोक नृत्यों और मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान को लेकर स्थानीय लोगों और महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के विकास और छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों ने इंटर कॉलेज बीसाबजेड़ में छात्र संख्या में वृद्धि करने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में पिछले चार वर्षों से शिक्षाविद् मोहन चंद के नेतृत्व में 'श्री बुद्धेश्वर रामलीला कमेटी' द्वारा रामलीला मंचन का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिधियों, समाजसेवियों एवं विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा:
महिला प्रतिनिधि व समाजसेवी: क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला चन्द, दीपा तिवारी, ममता भट्ट, अर्चना चन्द, रेखा चन्द, पुष्पा चन्द, शांति चन्द, भुवनेश्वरी चन्द, ललिता देवी, आशा चन्द, मीनाक्षी बिष्ट और लक्ष्मी भट्ट।
विद्यालय परिवार: प्रबंधक जनक चन्द एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार।
जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता: जिला पंचायत सदस्य राकेश चन्द, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह घोटा, नीरज चन्द, जगदीश चन्द, मोहन चन्द, रमेश रजवार, मोहन सिंह सौन, महेश चन्द, संजय चन्द, राजेंद्र चन्द, प्रेम चन्द तथा नरेन्द्र सिंह घोटा सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।