🔊
सांतू आंठू पर्व पर बेरीनाग में सजी लोकसंस्कृति की रंगारंग छटा।
आज सांतू आंठू पर्व के अवसर पर बेरीनाग में आयोजित मेहंदी एवं झोड़ा-चांचरी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपरा और संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मंजू बाफिला जी, सहसंयोजक विनीता बाफिला जी, विधायक गंगोलीहाट श्री फकीर राम टम्टा जी, माधवी कार्की जी, नीरु कार्की जी, हिना पंत जी, हेमवंती पंत जी, हेम पन्त जी, जिला संघचालक गोविंद खाती जी, जीवन पंत जी, डॉ. सिद्धार्थ पाटनी जी, मंडल महामंत्री किरन मियान जी, मनोज कुमार जी, प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार जी एवं सोशल मीडिया प्रभारी नगर बेरीनाग निखिल पंत जी सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
सांतू आंठू पर्व हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: