🔊
समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों की प्रगति पर हुई चर्चा
गंगोलीहाट। विकासखंड गंगोलीहाट में राज्य स्तरीय समाज कल्याण अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड सरकार के सदस्य दायित्वधारी श्री दीपक नेवलिया द्वारा समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY और लोक निर्माण विभाग PWD से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया।
समीक्षा बैठक में बीडीओ श्री प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख श्री विनोद प्रसाद, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री संजेश मेहता, भगवान डोबाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।