🔊
शक्ति केंद्र पाताल भुवनेश्वर में बूथ सशक्तिकरण को लेकर बैठक आयोजित
पाताल भुवनेश्वर। शक्ति केंद्र पाताल भुवनेश्वर में आज बूथ सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी दीपक नेवलिया जी ने की।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान दीपक नेवलिया जी ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक हरीश भंडारी, बूथ अध्यक्ष पाताल भुवनेश्वर राम सिंह, बूथ अध्यक्ष छौड़ोली किशन सिंह, बूथ अध्यक्ष रावलखेत हरीश बोरा सहित केदार सिंह, जगत सिंह, ललित सिंह, नीलम भंडारी, बिट्टू भंडारी, शंकर सिंह, भूपेश सिंह, महिपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, रिंकू सिंह, गोपाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।