🔊
खितोली गांव के कालसिंण मंदिर में भागवत कथा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।
खितोली। खितोली गांव स्थित कालसिंण मंदिर में आगामी श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भागवत कथा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदीप पंत ने आगामी भागवत कथा के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों से सहयोग और सहभागिता की अपील की गई।
बैठक में जगदीश चंद्र पंत, भुवन चंद्र पंत, तारा दत्त पंत, ख्याति वर्धन पंत, कैलाश चंद्र पंत, राजू पंत, हरीश पंत, चारू पंत, रमेश चंद्र पंत, रमेश पंत, गिरीश चंद्र पंत, ब्लॉगर गीता पंत, आनंद बल्लभ पंत, देवेंद्र पंत, दीपांशु पंत, दीपक पंत, मोना पंत, हिमांशु पंत, प्रशांत पंत, दिव्यांशु पंत, धीरज पंत, पंकज पंत, महेश पंत, विजय पंत, भगवती प्रसाद पंत, निखिल पंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बैठक में ग्रामवासियों ने भागवत कथा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।