• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

बेरीनाग की स्नेहा डसीला ने लखनऊ में बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमएससी में हासिल किया स्वर्ण पदक। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-30 19:42:01
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बेरीनाग की स्नेहा डसीला ने लखनऊ में बढ़ाया क्षेत्र का मान, एमएससी में हासिल किया स्वर्ण पदक।


बेरीनाग/लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), लखनऊ के 11वें दीक्षांत समारोह में बेरीनाग क्षेत्र की प्रतिभावान बेटी स्नेहा डसीला ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रक्षा मंत्री ने मंच पर स्नेहा डसीला को गोल्ड मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पहले प्रयास में UGC NET भी किया उत्तीर्ण

स्नेहा की उपलब्धि केवल स्वर्ण पदक तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर हाल ही में UGC NET परीक्षा भी प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की है। दोहरी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने के बाद स्नेहा अब उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही हैं।

स्नेहा ने बताया कि वह जल्द ही किसी प्रतिष्ठित संस्थान में पीएचडी में प्रवेश लेकर Nutrition and Food Science के क्षेत्र में शोध करना चाहती हैं।

जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

स्नेहा डसीला की इस उपलब्धि से बेरीनाग सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत, हेम पंत, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, जीवन धानिक, राजेश रावत, नगर बेरीनाग सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत एवं धीरज रौतेला सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्नेहा ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से न केवल अपने परिवार एवं गुरुजनों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

युवाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

स्नेहा की सफलता से उनके परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है। परिवार एवं शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्नेहा की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही दिशा में प्रयास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in