• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

लगातार बारिश को लेकर पिथौरागढ़ प्रशासन अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया जायजा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-01 17:41:55
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लगातार बारिश को लेकर पिथौरागढ़ प्रशासन अलर्ट, डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर लिया जायजा।


पिथौरागढ़। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय रखते हुए सड़क एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद की विभिन्न तहसीलों में संचालित आपदा कंट्रोल रूम से दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी क्षेत्र से आपात स्थिति की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पूरी आपदा प्रबंधन प्रणाली को सक्रिय एवं अलर्ट मोड पर रखा जाए। सड़क मार्गों के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कहीं भी सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलने पर तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराया जाए। सभी जेसीबी मशीनों को तत्पर स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए गए।

पेयजल व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण कहीं पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलती है तो तत्काल मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर आपात परिस्थितियों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

नदी-नालों और जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहें

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि बारिश के दौरान स्वयं भी सतर्कता बरतें। नदी, नालों एवं जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें और अनावश्यक यात्रा न करें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल आपदा कंट्रोल रूम को दें।

आपदा कंट्रोल रूम:
📞 8218857220
📞 8449305857
☎️ 05964-226326

इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in