🔊
तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
गंगोलीहाट। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर गंगोलीहाट क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा नेताओं ने कहा कि तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उत्तराखंड के लिए भी गौरव की बात है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।
इस अवसर पर गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक मीना गंगोला, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, पूर्व कोऑपरेटिव चेयरमैन दल बहादुर बाफिला, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों में जीवन पाठक, महेश पंत, मनीष पंत, नीता बाफिला, रेखा भौरियाल, हरीश शानी, कैलाश पंत, भवानी प्रसाद टम्टा, गणेश उपाध्याय, किरन मियान, रिंकू पंत, प्रियंका पंत, नीरु कार्की, हिना पंत, मनीषा कार्की, इंद्र धानिक, दीपक कार्की, दीपक नेवलिया, करम राम, सुरेंद्र कुमार, दिनेश आर्य, एडवोकेट विजय चन्द्रा, गोपाल राम टम्टा, विमलेश पंत, मनोज कुमार तथा निखिल पंत समेत पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि तीरथ सिंह रावत के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा उत्तराखंड की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठेगी।