🔊
चेतना स्कूल के बच्चों ने धूमधाम से निकाली जन्माष्टमी कृष्ण झांकी।
गंगोलीहाट।विकास खंड गंगोलीहाट के तहसील गणाई गंगोली स्थित चेतना स्कूल के बच्चों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं मनमोहक कृष्ण झांकी निकाली। झांकी गणाई गंगोली से शुरू होकर तपोवन, कूना, गोनीयागाड़, देवराड़ी बोरा, ढिंगालगांव और चौकी तक पूरे उत्साह के साथ ले जाई गई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में सज-धजकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झांकी के सफल आयोजन के बाद विद्यालय की प्रबंधक हेमा पंत और प्रधानाचार्य अल्का बोरा ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले समस्त अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: