🔊
गणाई गंगोली के योगेश उपाध्याय बने भारतीय सेना में अधिकारी
गणाई गंगोली के योगेश उपाध्याय बने भारतीय सेना में अधिकारी
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के गुना किटान, गोदीगाड़ निवासी योगेश उपाध्याय पुत्र नवीन उपाध्याय ने CDS की कठिन प्रशिक्षण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
योगेश उपाध्याय ने पिछले वर्ष CDS परीक्षा में देशभर में 18वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने सेना में अधिकारी बनने के लिए कठिन प्रशिक्षण लिया, जिसे अब सफलतापूर्वक पूरा कर उन्होंने देश सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।
योगेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत दादाजी स्व. पूरन चंद्र उपाध्याय, पिता नवीन उपाध्याय, चाचा दीपक उपाध्याय सहित अपने समस्त परिजनों को दिया है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में भी उत्साह है।
योगेश उपाध्याय की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कनिष्ठ प्रमुख कविता डोबाल, ग्राम प्रधान प्रकाश पांडेय, कमल उपाध्याय, मनोज कुमार, सुरेंद्र बोरा, मनीषा बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा, चंदन बाणी, दिन दयाल उपाध्याय, शंभू सिद्धार्थ पांडेय, खिलपति पांडेय, गोविंद पांडेय, जसबीर डोबाल, नवल डोबाल, कबिंद्र डोबाल, ज्ञानेश बोरा, सुंदर बोरा, गिरीश उपाध्याय, संजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
योगेश की सफलता ने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और अनुशासन के बल पर पहाड़ के युवा भी देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में अपना परचम लहरा सकते हैं।