• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड पिथौरागढ़

आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतन और मानदेय को लेकर खोला मोर्चा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-08 16:10:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतन और मानदेय को लेकर खोला मोर्चा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।


गंगोलीहाट। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (संबद्ध ऐक्टू) से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा, पेंशन और 11,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व उनकी जायज मांगों का समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया, तो वे संपूर्ण प्रदेश में अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा के नेतृत्व में जुटीं आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर श्रम के शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मातृ-शिशु सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य विभाग के हर छोटे-बड़े अभियान को वे रात-दिन धरातल पर उतारती हैं, लेकिन उन्हें दैनिक मजदूर से भी कम पैसा दिया जा रहा है। सरकार विधायकों के वेतन-भत्ते तो लगातार बढ़ा रही है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशाओं के इंसेंटिव में भी कटौती की जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि 31 अगस्त 2021 को खटीमा स्थित कैंप कार्यालय में वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने 11,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय नियत करने का लिखित वादा किया था, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी यह प्रस्ताव फाइलों में दबा पड़ा है।

ज्ञापन की प्रमुख बिंदु

खटीमा वार्ता के अनुसार 11,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय का 2021 का प्रस्ताव तुरंत लागू हो।

आशाओं को न्यूनतम वेतन देकर राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए और सेवानिवृत्ति पर अनिवार्य पेंशन दी जाए।

रिटायरमेंट के समय 10 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता का प्रावधान हो।

विभिन्न मदों का अटका हुआ बजट प्रतिमाह अनिवार्य रूप से जारी किया जाए।

पल्स पोलियो और ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय का भुगतान हो।

स्वास्थ्य केंद्रों में आशा घर का निर्माण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और एनजीओ की व्यवस्था समाप्त की जाए।

अकारण और मनमाने तरीके से आशा कार्यकर्ताओं की छंटनी पर तुरंत रोक लगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष उमा महरा, किरन, शांति, ममता देवी, तारा महरा, मंजू महरा, शांति देवी, रेखा सोन, सीमा देवी, हेमा जोशी, रीता कोठारी, दीपा उप्रेती, दीपा मेहरा, उमा जोशी, चंदा खाती, पुष्पा देवी, कमला मकारी, रेखा पंत, विमला देवी, सुनीता उप्रेती, शांति देवी, दीपा भट्ट, गीता कांडा, बीना महरा, बसंती देवी, मोहिनी देवी, ललिता देवी, प्रभा भट्ट सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in