🔊
गंगोलीहाट में विश्व साक्षरता दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील एवं सिविल न्यायालय परिसर गंगोलीहाट में मंगलवार को 'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज श्री रजनीश मोहन द्वारा की गई। इस अवसर पर सिविल जज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, बार संघ के अध्यक्ष जे.एस. महरा, सचिव एम.एस. रावल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र सिंह डोबाल, हयात सिंह बोरा, ठाकुर सिंह डसीला, जितेन्द्र सिंह देउपा, कमल उप्रेती, कोर्ट मोहर्रिर मनोज भट्ट, थाना बेरीनाग से मोहन चन्द्र भट्ट, पी.आर.डी. जवान विनोद कुमार सहित तहसील के कर्मचारी एवं लगभग 30 से 35 नागरिक उपस्थित रहे।