• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत। , >>> स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान , >>> राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली। , >>> गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन , >>> लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में 130 किसानों ने पॉलीहाउस के लिए किया आवेदन, बारिश थमते ही शुरू होगा निर्माण. (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-08 16:25:26
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में 130 किसानों ने पॉलीहाउस के लिए किया आवेदन, बारिश थमते ही शुरू होगा निर्माण.


चम्पावत, 08 सितम्बर 2026।

किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित नाबार्ड पॉलीहाउस योजना का लाभ अब चम्पावत के किसानों को भी मिलेगा। जनपद में योजना के तहत अब तक 130 कृषकों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बारिश का दौर थमने के बाद पॉलीहाउस स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

योजना के तहत किसानों की आवश्यकता और निर्धारित मानकों के अनुसार 50, 100 और 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के पॉलीहाउस स्थापित किए जाएंगे। पॉलीहाउस के माध्यम से किसान मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से फसलों को बचाकर संरक्षित वातावरण में बेहतर गुणवत्ता वाली सब्जियों और अन्य उद्यान फसलों का उत्पादन कर सकेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि जनपद में कृषि एवं उद्यानिकी को किसानों की आजीविका का मजबूत माध्यम बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पॉलीहाउस किसानों को मौसम के प्रभाव से बचाते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने उद्यान विभाग को पात्र एवं इच्छुक किसानों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और आवेदन से लेकर पॉलीहाउस स्थापना तक आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट ने बताया कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ‘अपणी सरकार’ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जा रही है। योजना में किसान को निर्धारित 20 प्रतिशत अंशदान स्वयं वहन करना होगा। वर्तमान अनुमान के अनुसार 50 वर्ग मीटर पॉलीहाउस के लिए किसान अंशदान करीब 19 हजार रुपये तथा 100 वर्ग मीटर के लिए करीब 35 हजार रुपये हो सकता है।

उन्होंने बताया कि जनपद में प्राप्त 130 आवेदनों पर प्रक्रिया गतिमान है और बारिश थमने के बाद पॉलीहाउस स्थापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इच्छुक किसान पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए अपने निकटतम उद्यान सचल दल केंद्र अथवा जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, चम्पावत से संपर्क कर सकते हैं।

पॉलीहाउस योजना के माध्यम से जनपद में संरक्षित एवं आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को बेहतर उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण फसल और आय बढ़ाने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई

    चम्पावत में खेल सुविधाओं को बड़ी सौगात, शूटिंग रेंज के लिए 9.51 करोड़ स्वीकृत

    पीपलढिंग और फूलारकोट में स्वास्थ्य शिविर, 68 ग्रामीणों की जांच

    प्रकाश पंत की माताजी के निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक

    आज लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में बेरीनाग मेला महोत्सव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

    DCB पर फिर दिखा भाजपा का दबदबा, निर्मल मेहरा निर्विरोध अध्यक्ष।

    बारिश ने लोनिवि की सड़कों पर बरपाया कहर, सात करोड़ से ज्यादा की चपत।

    पाटी के भगवान लाल ने मत्स्य पालन से बदली तकदीर, एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in