🔊
चम्पावत के वैला में दर्दनाक हादसा, स्कूटी रपटने से महिला की मौत; पति गंभीर घायल
चम्पावत, 08 सितम्बर 2026।
तहसील चम्पावत के ग्राम वैला के समीप मंगलवार शाम करीब 6:10 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटोली से मछियाड़ की ओर जा रही स्कूटी अचानक रपटकर सड़क किनारे बने स्कवर में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे में मंजू देवी (30) पत्नी रहीश सिंह भंडारी, निवासी ग्राम मछियाड़, तहसील पाटी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं स्कूटी चालक रहीश सिंह भंडारी (35) घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक वैला और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के शव को आवश्यक पंचनामा एवं अन्य औपचारिकताओं के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी चम्पावत भेजा गया।
घायल रहीश सिंह भंडारी को तत्काल जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।